नवगछिया। बुधवार की देर रात खरीक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फरार कुर्की वारंटी तुलसीपुर निवासी अशोक यादव एवं वारंटी छोटी अठगामा

निवासी बुद्ध मंडल को बारी-बारी से दोनों को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। जिसे गुरुवार को जेल भेज दिया। यह जानकारी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने दी।

नारायणपुर । प्रखंड के बलहा गांव निवासी पुष्पराज यादव को भवानीपुर पुलिस ने हंगामा करते हुए गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि वह कोर्ट का वारंटी था और हंगामा कर रहा था। न्यायिक हिरासत में नवगछिया भेजा गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....