नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के झल्लू दास टोला में अखिलेश मंडल की पत्नी मोनी देवी ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की सूचना के बाद परिजनों ने रंगरा पुलिस को जानकारी दी। जानकारी के अनुसार अखिलेश मंडल और मोनी कुमारी की तीन वर्ष पूर्व प्रेम प्रसंग के बाद विवाह हुई थी। दोनों को एक वर्ष की पुत्री भी है। लेकिन अखिलेश मंडल पिछले कुछ महीनों से काम करने के लिए बाहर गया हुआ था।

इसी बीच किसी बात को लेकर के कहासुनी हुई, जिसके कारण मोनी ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना को लेकर मोनी के पिता ने पुलिस को बताया कि मेरी बेटी की शादी जब से अखिलेश से हुई तब से ही पूरा परिवार मोटरसाइकिल और अन्य सामान को लेकर उसे प्रताड़ित करते रहता था। मोनी के पति के बाहर जाने के बाद मोनी को उसके भैसुर ने काफी प्रताड़ित किया।

मृतका के पिता मनकेश्वर मंडल ने बताया कि गुरुवार की शाम को मेरी बेटी मोनी बच्चों के साथ घर पर आई हुई थी। कुछ देर बाद वह अपने घर कुतरु दास टोला चली गई। जिसके बाद सुबह में पांच बजे ग्रामीणों ने बताया कि बेटी का शव फंदे से लटका हुआ है। जब वहां जाकर के देखा तो शव फंदे से लटका हुआ था और आधा शरीर जमीन को छू रहा था।

आनन-फानन में आसपास के लोगों को बुलाकर के शव को नीचे उतारा। शरीर के कुछ जगहों पर कटे-छिले होने के भी निशान हैं। रंगरा थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक एवं डॉग स्क्वायड की टीम के द्वारा जांच कराया गया है। प्रेम प्रसंग में अखिलेश और मोनी की शादी हुई थी। इसी बात को लेकर के इसने आत्महत्या की है। अगर परिजनों को लगता है कि इसकी फांसी लगाकर हत्या की गई है तो आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को शव सौंप दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....