नवगछिया :गाजियाबाद की कविनगर थाने की पुलिस ने नवगछिया में नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में राहुल कुमार और लड़की को बरामद किया। गाजियाबाद में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 170
इसके बाद, राहुल कुमार (19) को उसकी मौसी के घर से गिरफ्तार किया गया। लड़की को भी उसी समय बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि राहुल गाजियाबाद में प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था
और वहीं पर दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी, जिसके बाद उसने लड़की को भगा लिया। गाजियाबाद से महिला कांस्टेबल मोनिका कुमारी भी आई थीं। दोनों को कोर्ट के आदेश के बाद गाजियाबाद ले जाया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
