खरीक : इंटर स्कूल खरीक मैदान पर रविवार को कैप्टन काॅलिंग प्रीमियम लीग टी-10 क्रिकेट मैच का उद्घाटन डाॅ आलोक, आजाद अंसारी, अंसार अंसारी, अतहर आलम ने संयुक्त रूप से किया. उद्घाटन मैच वाइसीसी खरीक और चापर टीम के बीच खेला गया.

टाॅस हार कर पहले बल्लेबाजी कर खरीक की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 232 रनों का स्कोर खड़ा किया..जवाब में उतरी चापर की टीम ने निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 74 रनों पर ही पूरी टीम सिमट गयी और 158 रनोंं से मैच हार गयी. मैच का आयोजन कमेटी ने भोपाली को मैन ऑफ द मैच घोषित किया.

आयोजन कमेटी के परवेज आलम, प्रवीण यादव, आजाद अंसारी, इकबाल कासिम, सिंटू यादव, संतोष कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार में 31 हजार रुपये नकद और ट्राॅफी व द्वितीय पुरस्कार में 21 हजार रुपये नकद व ट्राॅफी दिया जायेगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....