नवगछिया : दुमका के वरिष्ठ गीतकार सह साहित्यकार उत्तम लयकार का बिहपुर में स्वागत हुआ। वह साहित्यिक यात्रा के क्रम में बिहपुर पहुंचे थे।

बिहपुर पहुंचने के बाद बिहपुर विधानसभा के एनडीए कार्यालय में उत्तम लयकार को बिहपुर विधायक कुमार शैलेंद्र ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके पश्चात उनसे काव्य प्रस्तुति करने का आग्रह किया गया। उनकी रचना शहर का फिका भोर रे बगड़ो की जमकर सराहना की गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....