नवगछिया : कचहरी मैदान में नवगछिया क्रिकेट क्लब के द्वारा लीजेंड क्रिकेट टी-20 क्रिकेट ट्रॉफी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, संयोजक सह कोच घनश्याम प्रसाद, विनोद सिंह, रवि शर्मा, अशोक कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
Total Downloads: 188
लीजेंड सुपर क्रिकेट टीम पहले खेलते हुए 20 ओवर में 139 रन बनाई। मुकेश सक्सेना ने 19 रन, राजेश कुमार राजू ने 16 रन, प्रमोद शर्मा ने 19 रन, मुकेश सिंह ने 24 रन, अशोक सिंह ने 14 रन का योगदान दिया।
जवाब में लीजेंड स्टार क्रिकेट टीम ने 140 रन बनाकर मैच को जीत लिया। बालकृष्ण अंसारी 12 रन, सुबोध शर्मा 44, रन आसित वर्मा 13 रन, नीतीश कुमार ने नाबाद 28 रन का योगदान दिया। लीजेंड स्टार क्रिकेट टीम ने यह मुकाबला तीन विकेट से जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।

