नवगछिया : बेलारी (कर्नाटक) में खेली जा रही है 70वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग के पूल ई के पहले मैच में बिहार ने एनसीआर दिल्ली को 35-26, 35-25 से, दूसरे मैच में मध्य प्रदेश को 35-15, 35-15 से, तीसरे मैच में उत्तर प्रदेश को 35-09, 35-24 से पराजित किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 163
इस बात की जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर के हवाले से राज्य प्रवक्ता ने बताया कि बिहार की ओर से कप्तान दीपक प्रकाश रंजन, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नवगछिया के राहुल कुमार और अंकित शर्मा, संटू महाराज, रोहित कुमार ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
