नवगछिया : इस वर्ष होली और जुमा एक ही दिन होने के कारण प्रशासन ने शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं. शनिवार को स्थानीय अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता एसडीओ ऋतुराज प्रताप सिंह ने की. इसमें पुलिस प्रशासन, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया.
Total Downloads: 165
होली एवं रमजान के मद्देनजर नवगछिया अनुमंडल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी. संवेदनशील इलाकों में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की जाएगी. इसके अलावा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक फ्लैग मार्च निकाला जाएगा, ताकि लोगों में सुरक्षा का भरोसा बना रहे. पुलिस सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखेगी.
एसडीओ ऋतुराज प्रताप सिंह ने नवगछियावासियों से अपील की कि वे होली को उत्साह और उमंग के साथ मनाएं तथा रमजान के दौरान भाइचारे की मिसाल पेश करें. बैठक में नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश, भूमि सुधार उपसमाहर्ता चंदाभारती, सभी बीडीओ, सीओ, थाना अध्यक्ष आदि मौजूद थे.

