नवगछिया : पुलिस ने शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पिकअप वैन से शराब ले जा रहे तस्कर को भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ पकड़ा। नौगछिया पुलिस को सूचना मिली कि भागलपुर से पिकअप शराब लेकर मधेपुरा जा रहा है।

नौगछिया पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। कार्रवाई में नवगछिया थाना और DIU टीम ने संयुक्त रूप से शिवानी पेट्रोल पंप के पास वाहन चेकिंग शुरू किया। पिकअप भागलपुर की तरफ से आ रहा था। चालक ने देखा आगे वाहन चेकिंग हो रहा। जिसके बाद चालक और तस्कर गाड़ी सड़क किनारे खड़ीकर फरार हो गए।

पुलिस ने पिकअप की जब जांच की तो भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई।

केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही

मंगलवार को नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश कहा कि चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में पिकअप से 93 कार्टन में 1872 बोतल 833 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मध निषेध और उत्पाद पुलिस अज्ञात चालक, गाड़ी मालिक और अन्य के विरुद्ध कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस लगातार शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई करती रहेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....