नवगछिया।  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर खोखो खिलाड़ी मोनिका साह का स्वागत के साथ हौसला बढ़ाया। साथ ही बिहार सरकार द्वारा हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने अच्छी नौकरी और राशि भी दिए जाने का आश्वासन दिया। अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने बताया कि मुख्यमंत्री के सम्मान से मोनिका साह काफी खुश है।

इस अवसर पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, खोखो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव एमएस त्यागी, नवगछिया भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....