नवगछिया : इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध के स्पर संख्या पांच से लेकर कैंप कार्यालय तक गंगा नदी तटबंध से महज 100-125 फीट की दूरी पर बह रही है। तटबंध भी जर्जर हो चुका है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 567

अगस्त-सितंबर के महीने में गंगा नदी के खतरे के निशान के आसपास होने पर स्पर संख्या पांच से लेकर कैंप कार्यालय के बीच तटबंध क्षतिग्रस्त होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। तटबंध के क्षतिग्रस्त होने पर प्रखंड मुख्यालय सैदपुर गांव सहित गोपालपुर, रंगरा प्रखंड की बड़ी आबादी को बाढ़ और कटाव का दंश झेलना पड़ सकता है।

ग्रामीण मुनटुन कुमार, राजीव ठाकुर ने कहा कि पिछले वर्ष तटबंध के ध्वस्त होने पर थाना, अस्पताल, ब्लॉक वगैरह के साथ हमलोगों के घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश करने से बड़ी तबाही हुई थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....