नवगछिया। नवगछिया रामचरितमानस नवाह परायण यज्ञ समिति प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रामचरितमानस नवाह परायण यज्ञ एवं राम कथा के अमृत वर्षा का आयोजन का आयोजन करने जा रही है। यह विशेष कार्यक्रम 30 मार्च से 7 अप्रैल 2025 तक घाट ठाकुरवाड़ी, नवगछिया में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष का यह आयोजन 50वें स्वर्ण जयंती समारोह के रूप में मनाया जाएगा। इस संबंध में, 29 मार्च को प्रातः 9 बजे एक भव्य झांकी और गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा का आयोजन होगा, जो पूरे नगर का भ्रमण करते हुए फिर से घाट ठाकुरवाड़ी पर समाप्त होगी।

यज्ञ का संचालन पंडित चंदन झा के नेतृत्व में 21 विद्वानों द्वारा प्रातः 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक संगीतमय नवाह परायण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, प्रयागराज से आए स्वामी विनोदानंद सरस्वती जी महाराज एवं अन्य विद्वानों द्वारा संगीतमय राम कथा का आयोजन रात्रि 7 बजे से 10 बजे तक किया जाएगा।

इस आयोजन की सफलता में समिति के सचिव शिव जायसवाल, अध्यक्ष दिनेश सरार्फ, उपाध्यक्ष बनवारी पंसारी, कोषाध्यक्ष सरवन केडिया, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, तथा अन्य सदस्य जैसे किशन यादुका, संतोष यादुका, संतोष भगत, अनिल चिरानिया, अनिल भगत, विनीत खेमका, कैलाश अग्रवाल, विशाल चिरानिया, जुगनू भगत, दयाराम चौधरी, किशन चिरानियां और शंकर चिरानियां का महत्वपूर्ण योगदान है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....