नवगछिया :  मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। जानवर चराने को लेकर दो पक्षों के बीच पहले लाठी-डंडे चले। जिसके बाद मामला गोलीबारी तक पहुंच गया।

वहीं, एक पक्ष गांव से फायरिंग करते हुए दियारा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान मुकेश कुमार यादव के हाथ में गोली लग गई।

वहीं, बुलेट का छर्री पास खड़े खंटर यादव को पड़ी। जिसके कारण दोनों लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद घायलों को परिजन ने इलाज के लिए नारायणपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची भवानीपुर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना भवानीपुर थाना क्षेत्र के गन्नौर दियारा की है।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

घायल मुकेश के भांजा नीतीश कुमार यादव ने कहा कि दियारा में 2 पक्षों के बीच मारपीट हो रही थी, इसी बीच शंकर यादव का बेटा अंकित यादव गांव पहुंचा. जहां पर उन्होंने फायरिंग की। आंगन में बैठे मामा और उनके साथी खंटर को गोली लग गई। उनलोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

मामले में भवानीपुर थाना अध्यक्ष ने कहा कि अभी लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन प्राप्त होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....