नवगछिया। शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए खरीक थाना पुलिस ने मंगलवार को बड़ी सफलता हासिल की। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ स्थित काली मंदिर के पास छापेमारी कर एक मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को 36 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 164
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर निवासी भवेश मंडल (पिता स्व. मोगल मंडल) और शालीग्राम मंडल (पिता अंबिका मंडल) के रूप में हुई है।
खरीक थाना पुलिस ने मामले में के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
