नवगछिया | शनिवार को अनुमंडलीय न्यायालय नवगछिया में उस समय अफरातफरी मच गई जब इसमाईलपुर थाना कांड संख्या–179/25 के अभियुक्त सोनू कुमार (पिता–बीचू मंडल, साकिन–छट्ठू सिंह टोला, थाना–इसमाईलपुर, जिला–भागलपुर) ने पेशी के दौरान हथकड़ी सरकाकर कोर्ट की पहली मंजिल से नीचे छलांग लगा दी।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 556

अचानक हुई इस घटना से मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी हैरान रह गए। लेकिन बीएचजी कुंदन कुमार ने अपने साहस का परिचय देते हुए तत्काल अभियुक्त के पीछे कूद पड़े और उसे पकड़ लिया।

घटना में अभियुक्त सोनू कुमार के पैर में चोट आई, वहीं सिपाही कुंदन कुमार भी घायल हो गए। दोनों का इलाज कराया जा रहा है।

इस घटना के बाद कैदी के फरार होने के प्रयास को लेकर नवगछिया थाना में अलग से कांड दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *