बिहपुर। बिहपुर-जमालपुर पंचायत में मां वाम काली पूजा की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। मंदिर के प्रधान पुजारी जयंत कुमार शर्मा ने बताया कि 20 अक्टूबर को अपराह्न 4 बजे मां वाम काली की प्रतिमा पिंडी पर स्थापित की जाएगी, जबकि रात 10 बजे से पूजा का शुभारंभ होगा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 285
शनिवार को महंत नवलकिशोर दास की अध्यक्षता में महासमिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूजा, मेला और प्रतिमा विसर्जन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान वार्षिक आय-व्यय का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि अगली बैठक 10 अक्टूबर को आयोजित होगी। वहीं, प्रतिमा विसर्जन 21 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे थानाघाट सरोवर में पारंपरिक विधि से किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
