नवगछिया। बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय, नवगछिया में कॉलेज के विकास कार्यों की प्रगति और उपलब्धियों को लेकर एक विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) डॉ. एन.के. यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
बैठक के दौरान डॉ. यादव ने कॉलेज परिसर में चल रहे विकासात्मक कार्यों और शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने कॉलेज प्रशासन और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि —
“उच्च शिक्षा संस्थानों का विकास ही समाज की सर्वांगीण प्रगति का वास्तविक आधार है।”
उन्होंने कॉलेज की निरंतर प्रगति और विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना की। साथ ही कॉलेज के उत्थान के लिए निजी कोष से आर्थिक सहायता प्रदान की।

डॉ. यादव ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी जब कॉलेज को किसी प्रकार की सहायता या सहयोग की आवश्यकता होगी, वे हर संभव मदद उपलब्ध कराएंगे। बैठक में कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षकगण, कर्मचारी और छात्र प्रतिनिधि उपस्थित थे।

