नवगछिया। प्रखंड के मध्य विद्यालय पछियारी टोला औलियाबाद में स्वतंत्र शिक्षालय केंद्र के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय वार्षिक क्विज प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 4 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लगभग 305 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

परीक्षा का संचालन शिक्षालय केंद्र के संरक्षक सह प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दीपक की देखरेख में किया गया।
ईं. अभिषेक कुमार उर्फ गोपी ने बताया कि इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में शैक्षणिक विकास, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की समझ और ओएमआर शीट भरने के कौशल को बढ़ावा देना है।

परीक्षा के सफल संचालन में विद्यालय के वरीय शिक्षक वीरेंद्र कुमार बेचन, संजीव कुमार, संतोष कुमार रजक सहित कई शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *