बिहपुर (नवगछिया): बिहपुर-जमालपुर पंचायत में मां वाम काली पूजा की तैयारियां इस बार बड़े धूमधाम से की जा रही हैं। पूजा महासमिति द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का काम तेज़ी से जारी है।

बिहपुर ठाकुरबाड़ी के महंत नवल किशोर दास ने जानकारी दी कि 4 अक्टूबर को महासमिति की आम बैठक संपन्न हुई थी। अब पूजा की विस्तृत तैयारियों को लेकर शुक्रवार शाम 7 बजे से मंदिर परिसर में पूजा महासमिति कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक में पूजा आयोजन की तिथि, सुरक्षा व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम और समिति गठन जैसे मुद्दों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *