नवगछिया। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से नवगछिया पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में CAPF टीम के सहयोग से फ्लैग मार्च, सघन वाहन जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी जैसी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 20 अक्टूबर 2025 को रंगरा थाना पुलिस एवं डीआईयू टीम ने रंगरा चौक के पास संयुक्त रूप से वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान एक पिकअप वाहन से कुल 442.8 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

पुलिस ने मौके से वाहन चालक विवेक राय, पिता मैनु राय, निवासी पकरा, थाना नवगछिया, जिला भागलपुर को गिरफ्तार कर लिया।
बरामद पिकअप वाहन एवं शराब को जब्त करते हुए रंगरा थाना में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की निरंतर कार्रवाई से अवैध शराब की तस्करी पर नियंत्रण रखा जा रहा है, जिससे आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में मदद मिलेगी।

