नवगछिया। भागलपुर जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगरपारा गांव में शनिवार की रात पैसे के बकाया लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए महज़ आधे घंटे के भीतर ही चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

घटना शनिवार, 25 अक्टूबर 2025 की रात करीब 7:30 बजे की है। भवानीपुर थाना को सूचना मिली कि नगरपारा गांव में बकाया पैसे के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया है। इस दौरान दोनों ओर से लगभग 4–5 लोग घायल हुए।

सूचना मिलते ही भवानीपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुँची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान एक घायल की मौत हो गई।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, नवगछिया ने तुरंत एक विशेष जांच टीम गठित की। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आधे घंटे के भीतर ही हत्या में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है —

  1. बंटी मंडल

  2. लुखो मंडल

  3. निकु मंडल

  4. पंकज मंडल
    सभी अभियुक्त पिता – मोथरी मंडल, निवासी – नगरपारा, थाना – भवानीपुर, जिला – भागलपुर बताए गए हैं।

मृतक के पुत्र गोलू कुमार के फर्द बयान के आधार पर भवानीपुर थाना कांड संख्या 228/25 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि इलाके की विधि-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है, फिर भी घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त बल की तैनाती कर निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक नवगछिया ने कहा कि हत्या जैसे गंभीर मामलों में किसी भी सूरत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे अपराधियों के विरुद्ध त्वरित न्याय के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *