नवगछिया। भवानीपुर थाना क्षेत्र के बीरबन्ना गंगा घाट पर मंगलवार (11 नवंबर 2025) की शाम करीब चार बजे मछली पकड़ने के विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक गुड्डू कुमार (23 वर्ष), पिता दिनेश महतो, को भागलपुर के मायागंज अस्पताल में अचेत अवस्था में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के अनुसार, गुड्डू खेत में काम समाप्त कर गंगा घाट पर स्नान करने जा रहे थे। इसी दौरान, मुन्ना मंडल, उसके दो भाई, एक 8 वर्षीय भतीजा और कुछ अन्य अज्ञात व्यक्ति रेलवे पटरी के पास देसी शराब बना रहे थे।

गुड्डू को देखकर मुन्ना मंडल ने उन्हें रोक लिया और आरोप लगाया कि वह उनके जलकर क्षेत्र में मछली पकड़ने जा रहे हैं। गुड्डू ने अपने को मजदूर बताते हुए स्नान करने की बात कही, लेकिन इस पर विवाद बढ़ गया।

इसके बाद मुन्ना मंडल और उसके साथियों ने गुड्डू पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने गांव में घटना की सूचना दी।

ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो हमलावर गोली चलाते हुए भाग निकले। वहां एक मोटरसाइकिल और मुन्ना मंडल का 8 वर्षीय भतीजा भी पाया गया। ग्रामीणों ने घायल गुड्डू को तत्काल नारायणपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया।

सूचना पर भवानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बच्चे और मोटरसाइकिल को पुलिस के हवाले कर दिया। भवानीपुर थाना प्रभारी शंभू कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच-पड़ताल जारी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *