नवगछिया/भवानीपुर। भवानीपुर थाना क्षेत्र में मिठाई दुकान से डरा-धमकाकर सामान लूटने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गंभीर सिंह, पिता त्रिभुवन सिंह, निवासी नगरपारा, भवानीपुर के रूप में हुई है।
यह घटना 16 अक्टूबर 2024 को भवानीपुर थाना अंतर्गत भ्रमरपुर स्थित एक मिठाई दुकान पर हुई थी। वादिनी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया था कि कुछ व्यक्तियों ने उनकी दुकान से चीनी, मैदा, रिफाइंड तेल सहित कई सामान धमकाकर लूट लिए थे।
मामले में भवानीपुर थाना में कांड संख्या 158/24, दिनांक 16.10.2024 दर्ज किया गया था। इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 308(2), 303(2), 112/3(5) लगाई गई थीं। जांच के दौरान पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है।

अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में 21 नवंबर 2024 को गंभीर सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी का अपराधिक इतिहास भी रहा है। वह भवानीपुर थाना कांड संख्या 593/23, दिनांक 25.09.2023, धारा 380 भा.द.वि. में भी अभियुक्त है।
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।

