नवगछिया होकर गुजरने वाली वंदे भारत, राजधानी और हमसफर एक्सप्रेस समेत लंबी दूरी की ट्रेनों के यात्रियों को अब सफर के लिए थोड़ा अधिक किराया देना होगा। 26 दिसंबर से रेलवे किराए में मामूली वृद्धि लागू की जा रही है।
रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार, परिचालन लागत में लगातार हो रही बढ़ोतरी और यात्री सुविधाओं के विस्तार को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह बढ़ा हुआ किराया 215 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा पर लागू होगा।
किराया वृद्धि के तहत
साधारण (जनरल) श्रेणी में प्रति किलोमीटर एक पैसा की बढ़ोतरी होगी।

मेल/एक्सप्रेस तथा एसी श्रेणी की ट्रेनों में भी प्रति किलोमीटर के आधार पर किराया बढ़ाया जाएगा।
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह वृद्धि बहुत सीमित है और इससे प्राप्त राजस्व का उपयोग यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने, ट्रेनों के रखरखाव और सेवा गुणवत्ता में सुधार के लिए किया जाएगा।
नवगछिया होकर चलने वाली प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेनों पर इस निर्णय का सीधा असर पड़ेगा, जिससे नियमित यात्रियों को अपनी यात्रा योजना बनाते समय नए किराए को ध्यान में रखना होगा।

