रंगरा प्रखंड में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना से तीन सड़कों का होगा निर्माण

नवगछिया। नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र में ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा नाबार्ड योजना के तहत खरनई कोसी नदी पर दो पुलों का निर्माण किया जाएगा। इन पुलों के निर्माण पर कुल 10 करोड़ 19 लाख रुपये खर्च होंगे। विभाग द्वारा इसके लिए निविदा जारी कर दी गई है और जनवरी के अंत तक कार्य शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

Whatsapp group Join

मिली जानकारी के अनुसार, नवगछिया रेलवे स्टेशन के समीप राजेंद्र कॉलोनी की ओर जाने वाले मार्ग पर खरनई कोसी नदी पर 58.08 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा। वहीं, गरैया चौक से जमुनिया बजरंगबली स्थान तेतरी टोला तक आवागमन के लिए 96 मीटर लंबे पुल का निर्माण होगा। दोनों पुल क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन को सुगम बनाएंगे।

इधर, रंगरा प्रखंड में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के अंतर्गत तीन सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता रवींद्र कुमार शर्मा ने बताया कि—

  • पुलिया से शंकर मंडल बासा तक लगभग 2.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा।

  • सीताराम मंडल से चमक लाल मंडल के घर तक करीब 1.7 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी।

  • आजमाबाद दुर्गा स्थान से बालेश्वर दास के घर तक लगभग 2.3 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा।

इन तीनों सड़कों के निर्माण पर कुल 10 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके लिए भी निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यदि सब कुछ योजनानुसार रहा तो शीघ्र ही संवेदक का चयन कर निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *