नवगछिया : अंडर 17 SGFI नेशनल गतका प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बिहार के महिला एवं पुरुष की 16 सदस्य टीम रायपुर के लिए हुई रवाना। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 17 से 19 जनवरी तक रायपुर में आयोजित की जाएगी। बिहार गत का संघ के सचिव बोला थापा के संरक्षण में रवाना हुई है।

बिहार सचिव ने बताया कि हाल ही में 17 नवंबर पटना के खेल भवन में एक दिवसीय ट्रायल रखा गया था चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया गया । भागलपुर जिला गतका संघ के सचिव अमन कुमार ने बताया की भागलपुर से दो खिलाड़ी का चयन हुआ है

(रीमा कुमारी ,वंदना कुमारी ) जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है संघ के उपाध्यक्ष अनुज चौरसिया ने विश्वास जताया है कि बिहार की टीम राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर अधिक से अधिक पदक जीतकर राज का नाम रोशन करेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *