नवगछिया | पारिवारिक विवाद में एक छात्रा द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। यह घटना शुक्रवार सुबह नवगछिया की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय छात्रा को गंभीर अवस्था में परिजनों द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह सृष्टि कॉलेज जाने की तैयारी कर रही थी, तभी उसकी मां ने किसी कारणवश उसे कॉलेज जाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर घर में कहासुनी हो गई, जिसके बाद गुस्से में आकर छात्रा ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उसकी जान बच सकी। चिकित्सकों के अनुसार समय पर उपचार मिलने से उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

फिलहाल मामले की सूचना पुलिस को दी गई है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *