नवगछिया। मदन अहल्या महिला महाविद्यालय, नवगछिया में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अवधेश रजक ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महाविद्यालय में पहली बार बसंत उत्सव का आयोजन 27 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
Total Downloads: 192
इस अवसर पर छात्राओं और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी से विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रमों में गीत, संगीत, नृत्य के साथ-साथ अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियां भी शामिल होंगी।
प्राचार्य डॉ. अवधेश रजक ने बताया कि बसंत उत्सव का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना, सृजनात्मकता और भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना को विकसित करना है। उन्होंने सभी से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।

