खरीक थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में 15 दिन के नवजात शिशु की हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गणेशपुर निवासी जयहिंद पासवान और उसकी पत्नी नीलम देवी के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस संबंध में खरीक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि शिशु की मां काजल कुमारी के बयान पर जयहिंद पासवान, नीलम देवी के अलावा वर्षा कुमारी के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

घटना बीते मंगलवार सुबह करीब 8 बजे की है। बताया जा रहा है कि छत पर जूता फेंकने को लेकर हुए विवाद में यह दिल दहला देने वाली वारदात हुई। आरोप है कि 15 दिन के नवजात धर्मराज की तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी गई।

फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *