भागलपुर: शहर के इशाकचक थाना क्षेत्र स्थित भीखनपुर इलाके में मंगलवार को बाइक चोरी की कोशिश कर रहे दो संदिग्ध युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। चोरी की आशंका से नाराज लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

लॉक तोड़ते देख दुकानदार को हुआ शक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक मालिक सुमन ने अपनी मोटरसाइकिल रोज की तरह सड़क किनारे खड़ी की थी। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और बाइक का लॉक तोड़ने का प्रयास करने लगे। पास में मौजूद एक दुकानदार की नजर उनकी गतिविधियों पर पड़ी। पहले उसने कुछ देर तक दोनों पर नजर रखी, लेकिन चोरी की आशंका होने पर शोर मचाकर उन्हें पकड़ने की कोशिश की।

भागने लगे तो लोगों ने दबोच लिया

खुद को घिरता देख दोनों युवक मौके से भागने लगे, लेकिन दुकानदार ने उनका पीछा किया। कुछ ही दूरी पर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पकड़ लिया गया। इसके बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं से नाराज लोगों ने दोनों की पिटाई कर दी।

पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर लिया हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही इशाकचक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाकर दोनों युवकों को भीड़ से छुड़ाया और थाना ले गई। हिरासत में लिए गए दोनों युवकों ने अपना घर शिवनारायणपुर बताया है। उनका कहना है कि वे अपनी फुआ के घर जा रहे थे और उन्होंने किसी प्रकार की बाइक चोरी नहीं की है।

तलाशी में मिला संदिग्ध नशीला पदार्थ

पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान दोनों युवकों के पास से संदिग्ध नशीला पदार्थ बरामद होने की बात सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की घटनाओं में शामिल हो सकते हैं। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही पुलिस

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों युवक किसी संगठित बाइक चोर गिरोह से जुड़े हैं या नहीं। साथ ही उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

क्या बोले थानेदार

इशाकचक थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि भीखनपुर क्षेत्र से दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। उनके पास से बरामद संदिग्ध पदार्थ की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet