6cf20fc0 cdda 40f2 974c d05aef537582 1782462406273 jpg 756cf20fc0 cdda 40f2 974c d05aef537582 1782462406273 jpg 75

नवगछिया। नवगछिया के रंगरा प्रखंड स्थित तेजनारायण उच्च विद्यालय परिसर में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज को तिनटेंगा स्थानांतरित किए जाने की चर्चा के बाद क्षेत्र में विरोध तेज हो गया है। छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के शैक्षणिक विकास के लिए नुकसानदायक बताते हुए बिहार के राज्यपाल से कॉलेज का संचालन उसके मूल स्थान रंगरा से ही सुनिश्चित कराने की मांग की है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

ग्रामीणों की ओर से राज्यपाल को भेजे गए आवेदन में कहा गया है कि रंगरा प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना से हजारों विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा का अवसर मिलने वाला था। कॉलेज की स्थापना को लेकर प्रशासनिक एवं शैक्षणिक प्रक्रियाएं भी शुरू हो चुकी थीं। ऐसे में कॉलेज को तिनटेंगा स्थानांतरित किए जाने की चर्चा से पूरे क्षेत्र के लोगों में निराशा और असंतोष का माहौल है।

रंगरा को बताया सबसे उपयुक्त स्थान

आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि रंगरा प्रखंड भौगोलिक दृष्टि से एक केंद्रीय क्षेत्र है, जहां आसपास की अधिकांश पंचायतों से छात्र-छात्राएं आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां सड़क संपर्क और सार्वजनिक परिवहन की सुविधाएं भी अपेक्षाकृत बेहतर हैं, जिससे विद्यार्थियों को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती।

इसके विपरीत, प्रस्तावित नया स्थान तिनटेंगा गंगा नदी के किनारे स्थित है, जो हर वर्ष बाढ़ और कटाव जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कॉलेज वहां संचालित किया जाता है तो वर्षा और बाढ़ के मौसम में नियमित पठन-पाठन प्रभावित होने की आशंका बनी रहेगी।

गरीब और छात्राओं की पढ़ाई पर पड़ेगा असर

ग्रामीणों ने अपने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि रंगरा एवं आसपास के अधिकांश परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं। यदि डिग्री कॉलेज को दूर स्थान पर स्थानांतरित किया गया तो गरीब विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन आवागमन करना कठिन हो जाएगा। इसका सबसे अधिक असर छात्राओं की शिक्षा पर पड़ेगा, क्योंकि दूरी और परिवहन की समस्या के कारण कई छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित हो सकती हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देना है, इसलिए कॉलेज को ऐसे स्थान पर संचालित किया जाना चाहिए, जहां अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके।

राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग

क्षेत्रवासियों ने बिहार के राज्यपाल से अनुरोध किया है कि जनहित, विद्यार्थियों के भविष्य तथा क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तेजनारायण उच्च विद्यालय, रंगरा परिसर में ही डिग्री कॉलेज का संचालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि कॉलेज का स्थानांतरण न केवल विद्यार्थियों के हितों के विरुद्ध होगा, बल्कि इससे पूरे क्षेत्र के शैक्षणिक विकास पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

इस मांग के समर्थन में दिवाकर सिंह, राकेश कुमार ठाकुर, पवन ठाकुर, धर्मेश कुमार झा, सहेंद्र ठाकुर, रंजीत ठाकुर, प्रदीप कुमार, रणवीर कुमार महतो, राहुल कुमार, आशुतोष सिंह, बीना देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने आवेदन पर हस्ताक्षर कर अपनी सहमति जताई है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet