रंगरा: तेजनारायण हाईस्कूल परिसर से डिग्री कॉलेज को विनोबा भावे कॉलेज स्थानांतरित किए जाने के विरोध में रविवार शाम रंगरा में ग्रामीणों, छात्रों और युवाओं ने मशाल जुलूस निकालकर अपना आक्रोश जताया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा स्थानांतरण आदेश वापस लेने की मांग की।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि डिग्री कॉलेज का संचालन तेजनारायण हाईस्कूल परिसर में ही होना चाहिए, ताकि प्रखंड के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों का रुख न करना पड़े। उनका आरोप है कि कॉलेज भवन निर्माण और पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद स्थानीय लोगों को विश्वास में लिए बिना कॉलेज को दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया, जो क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय और विश्वासघात है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार से मांग की कि स्थानांतरण के निर्णय को तत्काल निरस्त कर रंगरा में ही डिग्री कॉलेज का संचालन शुरू कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए ग्रामीणों ने सोमवार से प्रखंड के विभिन्न गांवों में हस्ताक्षर अभियान शुरू करने की घोषणा की। इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों का समर्थन जुटाकर सरकार और संबंधित विभाग को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

मशाल जुलूस में आशुतोष सिंह, जिम्मी ठाकुर, राजन ठाकुर, सियाराम मंडल, मोहम्मद फारुख, गुलशन झा, नीतीश सिंह, आनंद सिंह, प्रियतोष सिंह, राजेश शर्मा, चितरंजन शर्मा, पंकज जायसवाल, जयप्रकाश मंडल, डबलू ठाकुर, शंकर शर्मा, अनिल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और छात्र शामिल रहे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights