नवगछिया: नवगछिया के NH-31 पर हुए सड़क हादसे में परबत्ता निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान परबत्ता निवासी 33 वर्षीय लवकुश कुमार, पिता लक्ष्मण मंडल, के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, लवकुश कुमार अपनी ससुराल नारायणपुर थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव से बाइक पर सवार होकर अपने घर परबत्ता लौट रहे थे। इसी दौरान NH-31 पर उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल उन्हें अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ट्रैफिक थाना प्रभारी सुजीत कुमार वारसी ने बताया कि घायल युवक का इलाज जारी है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना की सूचना मिलते ही घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

