नवगछिया: अखिल भारतीय किसान महासभा द्वारा अपनी मांगों को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया को आवेदन दिया. अपने आवेदन में उन्होंने कहा कि रंगरा प्रखंड के तीनटंगा दियारा में 26 नवंबर 2016 को जदयू के प्रखंड अध्यक्ष भोला मंडल द्वारा रैयती जमीन पर सुबह 7बजे से लेकर 10 बजे तक अपराधियों ने घर लूटा,

25 naugachia akhila bharti kisan maha sbha dawara

आगजनी की, बर्बर तरीके से महिलाओं और पुरुषों को पीटा. जिसके बाद परिजनों ने थाने में जाकर FIR दर्ज किया. मगर दरोगा ने सफाई के साथ अपराधियों को बचा लिया. इसके अलावा इसी मामले में अपराधियों द्वारा दलितों पिछड़ों को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है. ऐसी घटना सिर्फ नवगछिया में ही नहीं है बल्कि पूरे बिहार में है. अररिया में कमलेश्वरी ऋषि देव भाकपा माले के जिला सचिव सत्यानंद यादव, बेगूसराय में रामप्रवेश यादव, गौरव पासवान और बिहार की राजधानी पटना के गोविंदपुर में महादलित मुशहर को जमीन से बेदखल करने के लिए घर उजाड़ दिया गया. विरोध करने वाली महिलाओं के साथ भाजपा जदयू के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक बलात्कार किया. इन तमाम घटनाओं पर नितीश कुमार भी चुप बैठे. इन्हीं सब मामलो में बबलू मंडल के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर सजा दिला दो, पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा की गारंटी, टिनटंगा दियारा कांड में पुनः एफआईआर दर्ज कर सदा दिया जाए, अग्नि पीड़ितों को मुआवजा की गारंटी की बात कही.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *