नवगछिया। नवगछिया पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी और गुम हुए 101 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल गुम या चोरी होने के बाद शिकायत दर्ज कराने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है।

नवगछिया एसपी वैभव शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि तकनीकी शाखा की विशेष टीम ने अभियान चलाकर विभिन्न थानों में दर्ज शिकायतों के आधार पर मोबाइल फोन की बरामदगी की है।

कई राज्यों से बरामद किए गए मोबाइल

पुलिस के अनुसार, तकनीकी अनुसंधान और विभिन्न पुलिस टीमों के समन्वित प्रयास से मोबाइल फोन बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब, कर्नाटक और झारखंड सहित कई राज्यों से बरामद किए गए हैं।

बरामद मोबाइलों का आवश्यक सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन के बाद उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है।

200 से अधिक मोबाइल की तलाश जारी

नवगछिया पुलिस ने बताया कि अभी 200 से अधिक अन्य मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए तकनीकी शाखा की टीम लगातार काम कर रही है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी गुम एवं चोरी हुए मोबाइल बरामद किए जाएंगे और उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा जाएगा।

किस थाना क्षेत्र से कितने मोबाइल बरामद

बरामद किए गए 101 मोबाइलों में विभिन्न थाना क्षेत्रों से शामिल मोबाइलों की संख्या इस प्रकार है—

  • नवगछिया: 25
  • गोपालपुर: 20
  • भवानीपुर: 11
  • बिहपुर: 9
  • इस्माईलपुर: 8
  • परबत्ता: 7
  • कदवा: 5
  • ढोलबज्जा: 5
  • खरीक: 5
  • रंगरा: 3
  • झंडापुर: 2
  • नदी: 1

पुलिस ने बताया कि ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत मोबाइल बरामदगी का अभियान आगे भी जारी रहेगा। तकनीकी टीम की लगातार निगरानी और अनुसंधान से अन्य मामलों में भी मोबाइल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *