नवगछिया। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर नवगछिया प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को सोलर मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में लोगों से योजना के लिए आवेदन प्राप्त किए जाएंगे और उन्हें योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।
Total Downloads: 144
स्थानीय जेई राकेश रंजन सिन्हा ने बताया कि सोलर मेले में लोगों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इच्छुक लोग मौके पर आवेदन भी जमा कर सकेंगे।
जेई ने प्रखंड क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में सोलर मेले में पहुंचकर योजना की जानकारी प्राप्त करें और पात्रता के अनुसार इसका लाभ उठाएं।

सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और बिजली खर्च को कम करने के उद्देश्य से संचालित इस योजना को लेकर विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
