नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र के छोटी अलालपुर में रविवार सुबह रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में छोटी अलालपुर निवासी नीरज कुमार (27) गंभीर रूप से घायल हो गए। नीरज कुमार प्रेमलाल मंडल के पुत्र हैं।

बताया गया कि विवाद के दौरान नीरज के सिर में चोट लगी। वहीं, उनके पैर पर कुल्हाड़ी से वार किए जाने की भी सूचना है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही जहान्वी चौक की डायल-112 टीम मौके पर पहुंची। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए टीम ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया।

डायल-112 टीम में पुलिस पदाधिकारी राहुल राज, सिपाही चितरंजन कुमार और चालक चंद्रशेखर यादव शामिल थे। टीम की तत्परता से घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका।

पुलिस पदाधिकारी राहुल राज ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रास्ते को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें नीरज कुमार घायल हुए।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल के बयान और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *