बिहपुर में महिला से रंगदारी मांगने और बेटे की हत्या की धमकी देने का आरोप, युवक गिरफ्तार
नवगछिया। बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में महिला से रंगदारी मांगने और पैसे नहीं देने पर उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमरेश कुमार उर्फ डुल्का के रूप में हुई है। वह सोनवर्षा, बिहपुर, भागलपुर का रहने वाला है। उसके पिता का नाम रंजन कुमार बताया गया है।
Total Downloads: 352
नवगछिया पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, घटना 14 अप्रैल 2024 की है। सोनवर्षा गांव की एक महिला ने बिहपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि अमरेश कुमार ने उससे रंगदारी के रूप में रुपये की मांग की थी।
महिला का आरोप था कि रुपये देने से इनकार करने पर आरोपी ने हथियार दिखाकर उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। शिकायत मिलने के बाद बिहपुर थाना पुलिस ने मामले में बिहपुर थाना कांड संख्या 151/24 दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान तकनीकी और मानवीय इनपुट के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अमरेश कुमार उर्फ डुल्का को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
