नवगछिया स्टेशन पर गर्भवती महिला की बिगड़ी तबीयत, आरपीएफ-जीआरपी ने पहुंचाया अस्पताल

नवगछिया। गोरखपुर से कटिहार जा रही आम्रपाली एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक गर्भवती महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। ट्रेन के नवगछिया स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने तत्परता दिखाते हुए महिला को ट्रेन से उतारकर एंबुलेंस के जरिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया। फिलहाल महिला की स्थिति स्थिर बताई गई है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 542

मिली जानकारी के अनुसार, गर्भवती महिला सुप्रिया मिश्रा अपने पति अनुराग मिश्रा के साथ आम्रपाली एक्सप्रेस से यात्रा कर रही थीं। दंपती बी-वन कोच में सीट संख्या 44 और 58 पर सफर कर रहे थे। खगड़िया स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद अचानक सुप्रिया की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद उनके पति अनुराग मिश्रा ने रेलवे कंट्रोल को इसकी सूचना दी और चिकित्सा सहायता मांगी।

सूचना मिलते ही नवगछिया स्टेशन पर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने महिला को सुरक्षित नीचे उतारा और एंबुलेंस से नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला का उपचार शुरू किया।

स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर बाल्मीकि कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तत्काल आवश्यक व्यवस्था की गई और महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *