नवगछिया : मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया और नवगछिया जागृति महिला शाखा दुवारा श्री गोपाल गौशाला परिसर में गणगौर मेला का भव्य आयोजन किया गया.

जिसमें करीबन 450 महिलाएं ने शिरकत की।यह आयोजन शाखा दुवारा विगत 13 बर्षो से आयोजित होता आया है. आज के इस मेले का विधिवत उद्धघाटन श्री मति सावित्री देवी चौधरी (सूरत निवासी), श्रीमती विमला रूंगटा, श्री मति नीलम वर्मा,जागृति शाखा उपाध्यक्ष कविता अग्रवाल एवं नवगछिया शाखाध्यक्ष श्री निखिल जी चिराणियां ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस आयोजन में  मनोरंजन हेतु नवविवाहित बहनों के बीच म्यूजिकल चेयर, बच्चों के बीच म्यूजिकल चेयर, सबों की बीच हौजी खेल का आयोजन कार्यक्रम की रौनक बना हुवा था. तो वही सभी गणगौर पूजने वाली महिलायें ने गणगौर के गीत की प्रस्तुति देकर राजस्थान सा माहौल बना दिया. क्योंकि गणगौर आयोजन राजस्थान संस्कृति की ही एक झलक है. इसके अंतर्गत कुँवारी लड़कियां अच्छे वर और विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्धायु हेतु ईशर जी और गौरा जी की पूजा करती है।यह पूजा होली के दूसरे दिन शुरू होते हुवे लगातार 16 दिन तक चलती है. इस 16 दिन में लड़कियां बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ नियमित अपनी सहेलियों के साथ पूजा कर अपनी मनोकामना हेतु प्रार्थना करती है. तद्पश्चात इसका विषर्जन किया जाता है. आज बड़ी प्रतिमा भी गौशाला में सुबह 8 बजे स्थापित की गयी थी. जिसका विषर्जन और सभी की गणगौर के साथ पूजा अर्चना कर सम्पन्न किया गया. आयोजन के मध्य में सभी नवविवाहित बहनों को शाखा दुवारा उपहार देकर सम्मानित भी किया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *