नारायणपुर – प्रखंड के महिला काॅलेज भ्रमरपुर परिसर में टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल मुकाबले मे सेक्रेड हार्ट चेलैन्जर्स ने दबंग टीम को चार विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा कर चेंपियन बना.
Total Downloads: 378
दबंग टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 118 रन का लक्ष्य रखा जबाब में उतरी सेक्रेड हार्ट चेलैन्जर्स टीम के बल्लेबाजों ने 10 ओवर में निर्धारित लक्ष्य पार कर चार बिकेट से जीत दर्ज कर चेंपियन बना. बिजेता टीम के सुजीत कुमार के शानदार बल्लेबाजी एव छोटे कुमार को सर्वाधिक विकेट प्राप्त करने के लिए परपल केप के साथ मेन आॅफ दि मैच से पुरूस्कृत किया गया. एमडीसीसी को सीरीज का सफल संचालन करने हेतु सेक्रेड हार्ट एकेडमी के व्यवस्थापक त्रिलोचन कुमार (डबलु झा) के द्वारा बल्ला उपहार मे दिया गया. बिजेता व उपविजेता टीम को पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं समाजिक बुद्धिजीवी वर्ग द्वारा पुरस्कृत किया गया. मैच के दौरान कमेन्ट्री अभिषेक मिश्र सानू, सुमित साहेब कर रहे थे निर्णायक की भुमिका में पवन मंडल व कौशल झा थे. मौके पर मुख्य अतिथि मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना मिश्र, पंचायत समिति सदस्य देवनारायण मंडल, विवि संयोजक संजय झा, सौरभ कुमार झुन्ना, नवनीत झा, मंजीत ठाकुर, छोटु गोस्वामी, शिक्षक प्रसन्न झा, मृत्युजय झा सहित अन्य खेल प्रेमीयों का सराहनीय योगदान रहा.
