नारायणपुर – प्रखंड मुख्यालय के शिल्प प्रशिक्षण भवन नारायणपुर में स्टुडैंट क्रेडिट कार्ड को लेकर दो दिवसीय जागरूकता शिविर का समापन गुरुवार को हुआ.
शिविर में जिला परामर्श केन्द्र से आये डीआरसीसी संजीव कुमार निराला ने उपस्थित छात्र छात्रा सहित शिक्षकों को स्टुडैंट क्रेडिट कार्ड से मिलने वाली सरकारी लाभ की जानकारी विस्तार पूर्वक दी. जिसमें पन्द्रह से पच्चीस बर्ष के छात्र को लाभ मिलने की बात कही. दो बर्ष तक स्वयंसहायता भत्ता के रूप में प्रति माह एक हजार रूपया मिलेगा छात्रों को सात निश्चय योजना के तहद आर्थिक हल युवाओं को बल के तीन योजना के तहत मिलेगा. बिहार स्टुडैंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना व कुशल युवा कार्यक्रम है. जिसमें छात्रों को चार लाख तक शिक्षा के लिए त्रृण मुहैया कराने सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही .मौके पर बीडीओ सत्येन्द्र सिंह, बीईईओ कपिलदेव राम, बीआरपी जयशंकर ठाकुर, प्रभाष दास, दिपक सिंह सहित सैकडों की संख्या में छात्र शामिल हुए.

