नवगछिया : मोहन पोद्दार, प्रेसीडेंसी इंटर नेशनल स्कूल की स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया डॉ आदित्य कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई

मौके पर स्कूल के चेयरमैन सुरेंद्र कुमार सुमन, प्राचार्य डॉ एस एन पांडे मौजूद थे स्कूल के प्राचार्य के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी के बारे में वह तमाम जानकारियां दी गई कैसे उन्होंने अपने संघर्ष बड़े जीवन से आज इस मुकाम तक पहुंचे उसके बाद बच्चों द्वारा तमिल डांस किया गया तदोपरांत अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा अनुवादन किया गया उन्होंने स्कूल के प्रदर्शन की काफी तारीफ कि कैसे ये स्कूल एक साल में इतनी उचाई पर पहुच गया उन्होंने नवगछिया के लिए स्कूल गौरव की बात कही गई है उन्होंने बताया कि आज अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम का होना ये अपने आप में गौरव कि बात है उसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा स्कूल के छात्र लक्की कुमारी, आरती कुमारी, उत्कृष्ट कुमार, दीक्षांत कुमार, शिवम कुमार, शुभम कुमार अन्य सभी छात्र जिन्होंने अपने क्लास में प्रथम स्थान प्राप्त किया है इन सबों को मेडल और सर्टिफिकेट के साथ बच्चों को सम्मानित किया बच्चों के द्वारा बम भोले डोले पर लोगों ने जमकर तालियां बजाइ वही चेयरमैन सुरेंद्र कुमार सुमन के द्वारा स्कूल को लेकर जानकारी दी गई उन्होंने बताया की 15 साल से उनका यह सपना था कि एक अंग्रेजी स्कूल होना चाहिए ताकि बिहार के बाहर जब बच्चे जाएं तो उन्हें अंग्रेजी को लेकर कोई परेशानी ना झेलनी पड़े| उन्होंने विश्वास दिलाया आने वाले समय में योग से योग शिक्षक को लाकर स्कूल में बच्चों को शिक्षित करेंगे


