ढोलबज्जा: बाबा विशु राउत संपर्क पथ के निर्माण में हो रहे भू अर्जन की समस्या को लेकर, गुरुवार के दिन कदवा के भू मालिकों ने डीएम व अन्य पदाधिकारियों को आवेदन देकर, जल्द समस्या से निजात दिलाने की मांग किया है.

जमीन मालिक का कहना है कि भू-अर्जन पदाधिकारी​ द्वारा कार्य में निष्क्रियता होने के कारण मुआवजा तो क्या आज तक मकान मालिक को नोटिस तक भी नहीं मिला है, जिसके चलते फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य बाधित है. बार-बार एक ही बात कहा जाता है कि एक सप्ताह में सभी को मिल जाएगा. जबकि पुल का उद्घाटन 2014- 15 में ही कर दिया गया है. भू अर्जन में हो रहे देर के चलते पुल निर्माण कंपनी एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन 15 अप्रैल को यहां से जा रहे हैं. यदि वह चले गए तो थोड़े-सा बचे हुए काम को करने के लिए कोई भी दूसरी कंपनी या ठेकेदार जल्दी तैयार नहीं होंगे. यदि तैयार भी होगा तो इस तरह फोर लेन सड़कों का मरम्मती कर, निर्माण कार्य नहीं कर पाएंगे. एक ओर किसान मुआवजे की किल्लत झेलते रहेंगे तो उधर कोई दूसरा कंपनी सड़क भी कमजोर बना कर चले जाएंगे. उक्त बातों को लेकर जमीन मालिकों ने आवेदन में कहा है कि 17 अप्रैल 2017 तक सभी गृह भूखंडों को उचित मुआवजा नहीं मिलता है तो, 18 अप्रैल से सड़क जाम एवं आमरण भूख- हड़ताल किया जाएगा. जिसमे मांग किया गया है कि- गृह भूखंड का जल्द से मुआवजा मिलना चाहिए. रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य में रेल परिचालन बाधित कर, निश्चित समय कर किया जाए. आदर्श उच्च विद्यालय कदवा के पास ओवरब्रिज या पुलिया का निर्माण हो. बाबा बिशु राउत मंदिर जाने वाले पथ में बाधित समस्या का हल हो. जल जमाव की निकासी के लिए पक्की नाला का निर्माण कार्य इत्यादि हो. मालूम हो कि कदवा में भू-अर्जन की समस्या को लेकर, करीब 700 मीटर में फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य बाधित है.  जिसमें 50 मीटर मिलन चौक, 400 मीटर गोला टोला से लेकर पचगछिया कदवा के बीच व हाई स्कूल चौक से लेकर मोहन सिंह के बसावट तक में 250 मीटर है. पुल निर्माण कंपनी के डीपीएम अभय कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि यदि हम लोगों को सड़क निर्माण के लिए जल्द जमीन नहीं दिया जाता है तो बचे हुए इस 700 मीटर सड़क निर्माण के लिए कंपनी स्टाफ व कारीगरों को बैठाकर कितना पैसा देंगे. हम लोग समान के साथ चले जायेंगे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *