नवगछिया : नवगछिया प्रखंड के तेतरी पंचायत मैं स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय विष्णु देव राय की पत्नी बिंदेश्वरी देवी को महात्मा गांधी की मूर्ति एवं भागलपुरी सिल्क से बना शॉल जिस पर मिथिला पेंटिंग के स्वरुप में गांधी जी की जीवनी है नवगछिया प्रखंड के अंचलाधिकारी उदय कृष्ण यादव ने सम्मानित किया इस सम्मान समारोह में नवगछिया प्रखंड के अभिनंदन बाबू रंजीत कुमार और तेतरी पंचायत के बुजुर्ग वरिष्ठ श्री विवेकानंद राय श्री ब्रह्मदेव चौधरी अरुण राय एवं स्वतंत्रता सेनानी के बड़े पुत्र वेंकटरमन राय छोटे पुत्र रमन कुमार राय एवं गांव के बहुत सारे इस समारोह में उपस्थित हुए.
उधर नवगछिया के नगरह पंचायत में चंपारण सत्याग्रह शताब्दी के सौ वर्ष पूरा होने पर स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय सत्य नारायण मिश्र की धर्मपत्नी लक्ष्मी देवी को नवगछिया अंचलाधिकारी उदय कृष्ण यादव ने उन्हें घर पहुँच कर सम्मानित किया. उनके सम्मान में उन्हें जूट का झोला, गाँधी टोपी, बापू की मूर्ति का मोमेंटो, मधुबनी पेंटिंग से सजी शाल भेंट की. पंचायत के लोगों में काफी उत्साह था. मौके पर मुखिया भरतलाल पासवान, सरपंच शंभु कुमार सिंह, शिक्षक रुपेश कुमार सिंह, अरविंद मिश्र, लखन पाण्डे, माधवानंद ठाकुर, संपूर्णानंद पाण्डे, सत्या पाण्डे, श्रीमन नारायण पाण्डे एवं अन्य मौजूद थे.

