नवगछिया  :-  नवगछिया प्रखंड अंतर्गत नगरह पंचायत में चंपारण सत्याग्रह शताब्दी के सौ वर्ष पूरा होने पर स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया गया .

जिसमें  स्वर्गीय सत्य नारायण मिश्र की धर्मपत्नी मो0 लक्ष्मी देवी को नवगछिया अंचलाधिकारी श्री उदय कृष्ण यादव ने उन्हें घर पहुँच कर सम्मानित किया. उनके सम्मान में उन्हें जूट का झोला, गाँधी टोपी, बापू की मूर्ति का मोमेंटो, मधुबनी पेंटिंग से सजी शाल भेंट की गई. इसको लेकर पंचायत के लोगों में काफी उत्साह है. साथ ही नगरह गांव के ग्रामिणों में भी भारी उत्साह का माहौल है. इस मौके पर नगरह पंचायत के मुखिया  भरतलाल पासवान, सरपंच श्री शंभु कुमार सिंह, शिक्षक रुपेश कुमार सिंह, अरविंद मिश्र, लखन पाण्डे, माधवानंद ठाकुर, संपूर्णानंद पाण्डे, सत्या पाण्डे,श्रीमन नारायण पाण्डे एवं अन्य कई ग्रामीण व बड़े बुजुर्ग भी मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *