भव्य कलश यात्रा का किया गया आयोजन

नवगछिया  : इस्माइलपुर के परवत्ता पंचायत में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पूरे वैदिक विधि विधान के साथ मंगलवार को संपन्न किया गया. इस अवसर पर गांव की 501 कुंवारी कन्याओं व नवविवाहित महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया. कलश यात्रा की शुरुआत मंदिर प्रांगण से किया गया.

कलश यात्रा में शामिल कुंवारी कन्याओं हुआ महिलाओं ने गंगा घाट से जल भरकर पुनः मंदिर परिसर में आकर रखा. इस आयोजन में इस्माइलपुर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष गुलशन कुमार, कविवर श्रवण बिहारी, दयानंद सरस्वती, अनिल मंडल, बासुकीधर मंडल, अशोक मंडल, महेंद्र पंडित, अवधेश दास, प्रभात कुमार आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *