फाइल फोटो

दिल्ली : एक फ्लाइट पैसेंजर नितिन वर्मा द्वारा किये गये ट्वीट के कारण दिल्ली में पीएमओ से सांगानेर एयरपोर्ट तक हडकंप मंच गया था. दिल्ली से मुम्बई जा रहें एक पैसेंजर ने ट्विट कर के प्लेन के हाईजैक होनें की सूचना प्रधानमंत्री मोदी को दी.

जिसके बाद सांगानेर एयरपोर्ट पर जेट एयरवेज की सघन तलाशी हुई.जाँच में हाईजैक की बात झूठ साबित हुई. पुलिस ने नितिन को प्लेन से उतार लिया हैं तथा उस से पूछताछ कर रही हैं,नितिन महाराष्ट्र का निवासी हैं.

सांगानेर इंटरनेशनल एअरपोर्ट के डायरेक्टर एमपी बंसल से बात करने पर उन्होंने ने बताया की दिल्ली एअरपोर्ट पर अधिक ट्राफिक होने के कारण कई हवाई जहाज को जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट गया था. इन्ही फ्लाइट्स में से एक पर सवार यात्री नितिन वर्मा ने पीएम मोदी को ट्वीट किया, “मैं जेट एयरवेज के विमान संख्या 9W 355 में पिछले तीन घंटे से हूं, मुझे ऐसा लगता है कि फ्लाइट को हाईजैक कर लिया गया है. इस ट्वीट के बाद प्रधनमंत्री कार्यालय ने आनन फानन में एयरपोर्ट प्रशासन को सूचना दी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *