MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की हार के बाद पार्टी नेतृत्व में घमासान मचा हुआ है. अब कुमार विश्वास भी इसमें शामिल हो गये है. AAP के स्टैंड से अलग विश्वास ने कहा कि MCD चुनाव में ईवीएम ने नहीं, बल्कि जनता ने पार्टी को हराया. विश्वास ने साथ ही कहा कि केजरीवाल को सर्जिकल स्ट्राइक पर पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला नहीं बोलना चाहिए था.

विश्वास ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा, ‘पार्टी में व्यापक बदलाव की कोशिश होनी चाहिए. हम ईवीएम के कारण नहीं हारे हैं. हमें जनता का समर्थन नहीं मिला है. हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ ठीक से संवाद नहीं कर पाए.’

विश्वास ने बंद कमरे में फैसले लेने पर भी हमला बोला कहा, ‘कई फैसले बंद कमरे में हुए. MCD चुनावों में गलत लोगों को टिकट दिया गया.’ उन्होंने कहा, ‘ईवीएम में गड़बड़ी चुनाव का हिस्सा है. इसके लिए कई प्लैटफॉर्म है. चुनाव आयोग है… कोर्ट है… जहां हम अपनी बात दर्ज करा सकते हैं.’ उन्होंने कहा, ‘हमें यह तय करना होगा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हम ईवीएम के लिए करें या फिर भ्रष्टाचार, मोदी या कांग्रेस से लड़ने के लिए करें.’

उन्होंने कहा कि पंजाब, दिल्ली में AAP की हार हुई है. गोपाल राय को दिल्ली AAP का संयोजक बनाने के सवाल पर विश्वास ने कहा, ‘गोपाल राय सक्षम व्यक्ति हैं. उनको यह पद देने में बहुमत का समर्थन था. ऐसा नहीं था कि इस पद के दावेदार केवल राय ही थे, पार्टी में कुछ और सक्षम व्यक्ति भी थे. लेकिन बहुमत ने उन्हें चुना तो उनके लिए मेरी भी सहमति है.’

विश्वास ने कहा, ‘दिल्ली में पार्टी ने जो काम किया है उसे हम लोगों तक पहुंचा नहीं पाए. हमें बैठकर बदलाव करना चाहिए.’ गौरतलब है है कि AAP की कार्यप्रणाली पर कुछ दिन पूर्व विश्वास ने एक विडियो जारी कर मुख्यमंत्री केजरीवाल को नसीहत दी थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *