बीडीओ व बीईईओ ने चार घंटे बाद खोलवाया ताला
Total Downloads: 86
नारायणपुर – – प्रखंड के नगरपाडा पुरब पंचायत के मध्य विद्यालय सतियारा के आठवीं कक्षा के पूर्ववर्ती छात्रों ने बिधालय के प्रधानाचायॆ पर टीसी नहीं देने पर मुख्यद्वार पर तालाबंदी कर जमकर हंगामा किया सुचना मिलने पर बीआरपी जयशंकर ठाकुर ने विद्यालय पहुँच छात्रों को समझाने की कोशिश की परंतु छात्र छात्रा नहीं माने.चार घंटे बाद बीडीओ सत्येन्द्र सिंह व बीईईओ कपिलदेव राम ने छात्रों को समझा बुझाकर आशवासन के बाद मुख्यद्वार का ताला खुलवाया .
प्रभारी प्रधानाध्यापिका निर्मला देवी ने बताया विद्यालय के अलमारी व बक्से का पूर्व प्रभारी द्वारा चाभी नहीं मिलने से टीसी देने पर छात्रों का पढाई सफर कर रहा है.छात्र गौरव;नेहा,सोनी,प्रियंका ,बबीता, श्वेता,अनिता,लक्ष्मी,सौरभ,राजा,मिस्टर, नटवर,गुंजेश,सुमित, मंटु, अंबुज सहित अन्य छात्रों ने बताया कि पन्द्रह दिनों से टीसी मांग कर रहे वत्तार्मन प्रधानाचायॆ निर्मला देवी व सहायक निरंजन सिंह टीसी देने पर टाल मटोल कर रहे थे .बीआरपी ने कहा कि तत्कालीन प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील झा की आकस्मिक मौत एक माह पूर्व हुई थी .उनकी पत्नी की हालत ठीक नहीं होने पर अलमारी व बक्से का चाभी नहीं देने पर छात्रों को टीसी देने पर देर हो रही थी.बीडीओ सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि ताला तोड़ समानों को सूची बद्ध करने के बाद अगले दो दिनों बाद छात्रों को टीसी उपलब्ध कराया जाएगा .अभिभावक ने बताया कि छात्रों का डेढ़ माह का पढाई सिर्फ दो शिक्षक की लापरवाही से सफर कर रहा है ।

